उन्होंने कहा कि भारत ने हर संभव प्रयास किए कि दुनियाभर के सारे खिलाड़ी चेस ओलंपियाड में हिस्सा लें। हमने वीजा की फीस भी माफ की। अगर किसी को बहाना लगाकर जाना है तो उसे कोई रोक नहीं सकता। हमने बाहें खोलकर सबका स्वागत किया है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।
चेस ओलंपियाड से नाम वापस लेने के पाकिस्तान के फैसले पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई। मामले में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में चेस की शुरुआत हुई, लेकिन कभी भी चेस ओलंपियाड आयोजित करने का अवसर नहीं मिला। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 180 देशों से आए दुनियाभर के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत ने हर संभव प्रयास किए कि दुनियाभर के सारे खिलाड़ी चेस ओलंपियाड में हिस्सा लें। हमने वीजा की फीस भी माफ की। अगर किसी को बहाना लगाकर जाना है तो उसे कोई रोक नहीं सकता। हमने बाहें खोलकर सबका स्वागत किया है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।
उन्होंने कहा कि कल अगर क्रिकट वर्ल्ड कप में ऐसी स्थिति आएगी तो पाकिस्तान वहां से भी छोड़कर भागेगा? इस भागने की प्रथा को बंद करना चाहिए बल्कि भाग लेने वाली (हिस्सा लेने वाली) प्रथा को शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने भी शतरंज ओलंपियाड में भाग नहीं लेने के पाकिस्तान के फैसले पर निराशा जताई थी। भारत में शतरंज ओलंपियाड से पाकिस्तान के हटने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हैरानी की बात है कि पाकिस्तान ने अचानक शतरंज ओलंपियाड में भाग नहीं लेने का फैसला किया, खासकर जब उसकी टीम भारत पहुंच गई थी। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन का राजनीतिकरण किया।