फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai Weather: रातभर बारिश से चेन्नई में मौसम सुहावना, लोगों ने उत्तर-पूर्व मानसून का किया स्वागत

Thu, 29 Oct 2020 01:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर-पूर्व मानसून से चेन्नई का दक्षिणी महानगर बारिश से लबालब हो गया है। गुरुवार सुबह यहां तेज बारिश हुई और साथ ही तेज बादल गरजना हुई और बिजली चमकी। इस तेज चमकती बिजली ने मौसम प्रेमियों की नींद तोड़ उन्हें जल्दी उठा दिया। 

विज्ञापन



हालांकि इस बारिश से किसी को कोई शिकायत नहीं थी, एक घंटे के लिए इलाके में बिजली गुल हो गई लेकिन लोगों को बारिश की आवाज काफी मनमोहक लग रही थी। चेन्नई की बारिश तुरंत ट्विटर पर वायरल होने लगी। लंबे समय से चेन्नई और दक्षिण भारत के मौसम पर ब्लॉग लिखने वाले एक ट्विटर हैंडल (@ChennaiRains) ने अपनी खुशी जाहिर की।

ट्विटर पर लोगों ने लिखा कि उत्तर-पूर्व मानसून का स्वागत है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि अब समय आ गया है कि बारिश के साथ कापी (कॉफी) का आनंद लिया जाए। इसके अलावा दूसरे ब्लॉगर ने लिखा कि उत्तर-पूर्व मानसून एक धमाके के साथ शुरू हुआ है। 
विज्ञापन


हालांकि, चेन्नई के मौसम विभाग (भारतीय मौसम विभाग का स्थानीय विभाग) ने कहा कि गुरुवार के लिए आउटलुक यह है कि दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बादल गरजना जैसे हालात बन सकते हैं। इसके अलावा उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में बारिश देखी जा सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने चेन्नई के लिए कहा कि सुबह 11.30 बजे तक तेज बारिश हो सकती है और एक मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट का कहना है कि दोपहर या शाम तक चेन्नई में नमी का स्तर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें