फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूटकेस हत्याकांड में खुलासा: सीसीटीवी से मिला सुराग, चेन्नई पुलिस ने मणिपुर से आरोपी दंपती को किया गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 12:40 PM IST
शिवम गर्ग एएनआई, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु एक्सप्रेस में लाल सूटकेस से महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को मणिपुर से गिरफ्तार किया है। CCTV फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। चेन्नई के किराये के मकान से भी शव के हिस्से मिले थे। हत्या की वजह क्या थी? आगे की पूछताछ में क्या खुलेगा? आइए, जानते हैं...
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु पुलिस ने ट्रेन में सूटकेस के अंदर महिला के शव के टुकड़े मिलने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य संदिग्धों माणिक उद्दीन लस्कर (22) और उसकी पत्नी भगवती माझी को मणिपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों को कई राज्यों में चलाए गए तलाशी अभियान के बाद मणिपुर के जिरीबाम जिले के काशीमपुर से पकड़ा गया। अब दोनों से पूछताछ के बाद हत्या की वजह सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


आगरा स्टेशन पर लाल सूटकेस से खुला खौफनाक राज
मामला 5 अगस्त को सामने आया था। तमिलनाडु एक्सप्रेस के आगरा स्टेशन पहुंचने के बाद अनारक्षित डिब्बे में रखे एक लाल सूटकेस से तेज दुर्गंध आने पर यात्रियों को शक हुआ। रेलवे पुलिस ने सूटकेस की जांच की तो उसमें एक महिला का सिर कटा और क्षत-विक्षत शव मिला। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। फोरेंसिक जांच के जरिए मृतका की पहचान ओडिशा निवासी 38 वर्षीय हयातुन निशा के रूप में हुई।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जांच टीम ने चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के कई घंटों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान पुलिस को एक महिला और पुरुष भारी लाल सूटकेस लेकर स्टेशन परिसर में जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों की गतिविधियों का पीछा करते हुए चेन्नई के बाहरी इलाके में जांच आगे बढ़ाई। जांचकर्ताओं को गुडुवनचेरी की मॉस्क स्ट्रीट स्थित एक किराये के मकान तक पहुंचने में सफलता मिली।

किराये के मकान से मिले शव के और टुकड़े

पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से महिला के शव के कुछ और टुकड़े बरामद हुए। ये टुकड़े एक बड़े खाना पकाने वाले बर्तन में रखे मिले। शुरुआत में गुडुवनचेरी थाने में एक महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन शव के हिस्से मिलने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या में बदल दिया।

हत्या के बाद फरार हो गया था दंपती
जांच में पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान कर ली। माणिक उद्दीन लस्कर असम के कछार जिले का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी भगवती माझी ओडिशा के क्योंझर जिले की निवासी बताई गई है। शव को ठिकाने लगाने के बाद दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस की विशेष टीमों ने कई राज्यों में उनकी तलाश शुरू की। 29 अगस्त को पुलिस ने दोनों को मणिपुर के जिरीबाम जिले के काशीमपुर में पकड़ लिया।

विज्ञापन


गिरफ्तार दंपती को मणिपुर में स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद गुडुवनचेरी पुलिस ट्रांजिट वारंट के जरिए दोनों को तांबरम लाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के दौरान ही हत्या के पीछे की वजह का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें