फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें बहाल: रेलवे ने की निरस्त विशेष ट्रेनों की बहाली की घोषणा, कुछ 20 और 21 जून से शुरू होंगी

Fri, 18 Jun 2021 06:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, चेन्नई

सार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर कमजोर पड़ते ही दक्षिण रेलवे ने अपनी निरस्त ट्रेनों को पुन: शुरू करने की घोषणा कर दी है। इन ट्रेनों को कोविड की दूसरी लहर के चलते निरस्त किया गया था। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने शुक्रवार को कई विशेष ट्रेनों को बहाल करने की घोषणा की, जिन्हें कोरोना महामारी की दूसरी लहर तीव्र होने पर पहले रद्द कर दिया गया था। चेन्नई में दक्षिण रेलवे द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यात्रियों ये अनुरोध किया गया है कि वे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और हाथ की स्वच्छता जैसे कोविड सुरक्षा मानदंडों का पालन करना जारी रखें। 

विज्ञापन


दक्षिण रेलवे की ये ट्रेनें बहाल-
चेन्नई एग्मोर-तंजावुर, डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम, कोयंबटूर-नागरकोइल और पुनालुर-मदुरै जैसे दैनिक विशेष ट्रेनों को 20 और 21 जून से बहाल किया जाएगा।

उत्तर-पूर्व रेलवे दो जोड़ी ट्रेनें बहाल करेगा
उत्तर पूर्व रेलवे ने गोरखपुर-एर्नाकुलम सेक्टर में दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों को चालू करने का एलान किया है। 

उत्तर-पूर्व रेलवे ये ट्रेनें चलाएगा

  • गोरखपुर एर्नाकुलम स्पेशल फेयर समर स्पेशल 19 और 26 जून (शनिवार) को गोरखपुर से 08.30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 14.30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी।
  • वापसी में एर्नाकुलम-गोरखपुर स्पेशल 21 और 28 जून (सोमवार) को एर्नाकुलम से 23.55 बजे प्रस्थान करेगी और चौथे दिन 06.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • सिलचर-कोयंबटूर सेक्टर में 22 जून से साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें