फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडुः किसानों के लिए रजनीकांत ने किया ये नेक काम

Sun, 18 Jun 2017 12:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Rajinikanth - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजनीति में कदम रखने की खबरों के बीच साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को एक बार फिर लोगों से जुड़ता हुआ देखा गया है। इस बार उन्होंने किसानों से मुलाकात की है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में नेशनल साउथ इंडियन नदियों को इंटर-लिंकिंग करने के लिए किसान एसोच प्रमुख पी. अय्याकन्नू ने रजनीकांत से मुलाकात की है। जिसके बाद रजनीकांत ने नदियों को इंटर-लिंकिंग करने के लिए 1 करोड़ रुपये का दान देने का वायदा किया है।
विज्ञापन

Chennai: National South Indian Rivers Inter-Linking Farmers Assoc chief P Ayyakannu met Rajinikanth who promised to donate Rs 1 Cr as aid pic.twitter.com/30CB59uQAZ— ANI (@ANI_news) June 18, 2017


इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि नदियों के अपलिंकिंग हो जाने से साउथ इंडियन किसानों को खेती करने में काफी राहत मिलेगी।  बता दें कि साउथ में नदियों को इंटर-लिंकिंग करने का मुद्दा काफी समय चला आ रहा है। गौरतलब है कि इसके पहले रजनीकांत ने राजनीति में पैर रखने की ओर दबे मुंह इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर भगवान चाहेंगे तो वह राजनीति में एंट्री लेंगे। इनकी राजनीति में एंट्री को लेकर कई तरह की खबरे सामने आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें