Tamil Nadu: चेन्नई के एक युवक ने अपनी कैंसर पीड़ित मां के पैसे ऑनलाइन गेम उड़ाए। परिजनों ने जब उसे डांट लगाई तो उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चेन्नई के एक छब्बीस वर्षीय युवक की आत्महत्या के कारण मौत हो गई। उसने अपनी कैंसर पीड़ित मां के इलाज के लिए जमा पैसे ऑनलाइन रम्मी खेलने में खर्च कर दिए थे। जिसके बाद उसकी मां और भाई ने उसे डांटा था। मृतक शुक्रवार को लापता हुआ और शनिवार सुबह उसका शव मिला। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
युवक ने चुराए थे 30 हजार रुपये
रिपोर्ट के मुताबिक, युवक चेन्नई के चिन्नामलाई इलाके की दूसरी गली का निवासी था और कभी-कभी खाने का कारोबार (फूड बिजनेस) करता था। युवक के पिता की आठ साल पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां और भाई के साथ रह रहा था। उसने कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन गेम खेलने शुरू किए और वह इनका आदी हो गया था। उसने घर में 30 हजार रुपये चुराए थे, जो उसकी कैंसर पीड़िता मां ने अपने उपचार के लिए रखे थे।
टीबी केबल से फंदा लगाकर दी जान
युवकी मां और भाई ने पैसे बर्बाद करने और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए उसे डांटा, तो वह घर से चला गया। परिवार ने उसे रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे परिवार वालों ने घर की छत पर जाकर देखा। वहां युवक ने टीवी केबल का फंदा बनाकर अपनी जान ले ली थी। मामले की जानकारी मिलते ही कोट्टुपुरम पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।