सीमा शुल्क अधिकारियों ने 19 फरवरी को दुबई और कोलंबो से आए दो यात्रियों को रोका। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने उनके पास से 50.29 लाख रुपये मूल्य का 1,002 ग्राम सोना बरामद किया।
कस्टम अधिकारियों ने सोमवार को चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से तलाशी के दौरान 1.12 करोड़ रुपये का 2234 ग्राम सोना जब्त किया है। पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए पांचों से विभागीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सूचना के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई और कोलंबो से आए पांच यात्रियों को जांच के लिए रोका था। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.12 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया।
विज्ञापन
कोलंबो से आए दो यात्रियों से जब्त किया गया 51 लाख का सोना
सीमा शुल्क अधिकारियों ने 19 फरवरी को दुबई और कोलंबो से आए दो यात्रियों को रोका। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने उनके पास से 50.29 लाख रुपये मूल्य का 1,002 ग्राम सोना बरामद किया। सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने 19 फरवरी को कोच्चि हवाई अड्डे से 43 लाख रुपये मूल्य का 900.25 ग्राम सोना जब्त किया। पिछले पांच दिनों में कोच्चि से तस्करी का यह पांचवां मामला था। 17 फरवरी को सीमा शुल्क अधिकारियों ने 20 लाख मूल्य का सोना जब्त किया। जबकि, तीन दिन पहले एक अलग मामले में अबू धाबी के एक यात्री कासरगोड के निवासी को कोच्चि हवाई अड्डे पर 43 लाख रुपये मूल्य के 857 ग्राम सोने के साथ पकड़ा था।