फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने पादरी के खिलाफ की शिकायत, प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

Sun, 04 Aug 2019 10:34 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
बिशप एजरा सरगुनम (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

तमिलनाडु में भाजपा के एक प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणियों के लिये प्रसिद्ध बिशप एजरा सरगुनम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बिशप ने यह टिप्पणियां कावेरी समाचार के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिए एक साक्षात्कार में कीं, जो कुछ दिन पहले सार्वजनिक हुआ था।

विज्ञापन


भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रवक्ता नारायण तिरुपति ने अपनी शिकायत में विस्तार से बिशप द्वारा की गई टिप्पणियों की जानकारी दी और बिशप को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी नारायण ने अपनी शिकायत में कहा कि सरगुनम की टिप्पणियां सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं। उन्होंने अबीरामापुरम थाने में रविवार को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


सरगुनम की टिप्पणियों में उन आरोपों का जिक्र है, जो मोदी पर दो दशक पहले गुजरात का मुख्यमंत्री रहते लगे थे। सरगुनम को द्रमुक का समर्थक माना जाता है। वह इससे पहले भी अपने बयानों से विवाद खड़े कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें