फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Tyre Burst: बड़ा विमान हादसा टला, चेन्नई जाने वाली घरेलू फ्लाइट का टायर फटा; बाल-बाल बचे यात्री

Sun, 30 Mar 2025 10:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

जयपुर से चेन्नई जाने वाले विमान का रविवार सुबह लैंडिंग से पहले टायर फट गया। इसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। गनीमत रही कि किसी को कुछ भी नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं और लैंडिंग के बाद वे सुरक्षित उतर गए।

विज्ञापन


इससे पहल लैंडिंग से ऐन पहले पायलट को टायर के फटने की बात पता चली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और उन्होंने ऐसी परिस्थितियों में लैंडिंग के लिए नियमों के अनुसार काम किया। अधिकारियों के मुताबिक, विमान का निरीक्षण करने पर पता चला कि पहिया नंबर 2 क्षतिग्रस्त था और टायर के बाएं हिस्से से कुछ टुकड़े निकल रहे थे।'

यह भी पढ़ें- Kamakhya Express Derail: कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे बेपटरी; कटक में नेरगुंडी के पास हादसा; सात लोग घायल
विज्ञापन


दुबई जाने वाली फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
ढाका से दुबई जाने वाली बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट को महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस फ्लाइट में 396 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। नागपुर एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार को आधी रात के करीब फ्लाइट का मार्ग बदल दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में 396 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी कांप रही म्यांमार की धरती, अब 5.1 तीव्रता का भूकंप आया; अब तक 1700 की मौत

बैग में बम होने की बात करना पड़ा था महंगा
इससे पहले पिछले महीने कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री ने मजाकिया अंदाज में बैग में बम होने की बात कही थी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया था। हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों ने कोझिकोड निवासी राशिद को बुधवार रात करीब 11:30 बजे हुई इस घटना के बाद नेदुम्बस्सेरी पुलिस को सौंप दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें