चेन्नई में विमान से धुआं निकलने की खबर से हड़कंप (प्रतीकात्मक)
- फोटो : एएनआई
विमान से धुआं निकलने की घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर देर रात अफरा-तफरी जैसा माहौल रहा। खबरों के मुताबिक विमानन कंपनी ने फ्लाइट की सुरक्षा जांच के बाद विमान को मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात लगभग तीन घंटे देरी से रवाना करने का फैसला लिया।
दुबई जाने वाले विमान का मामला
चेन्नई हवाई अड्डे से मंगलवार की रात 280 यात्रियों को लेकर दुबई जा रहे विमान में प्रस्थान से ठीक पहले खराबी आ गई। एयरक्राफ्ट के पंख वाले हिस्से में अचानक धुआं निकलने लगा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि रात 9:15 बजे धुआं दिखाई देने पर विमान चालक दल ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाना पड़ा, 10 मिनट की मशक्कत के बाद बंद हुआ धुआं
धुआं निकलने की घटना के बारे में एयरपोर्ट और विमानन कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों को जानकारी दी गई। संबंधित पदाधिकारियों ने विमान का निरीक्षण किया, जिसके करीब 10 मिनट बाद धुआं निकलना बंद हो गया। एहतियातन दमकल वाहनों को भी भी मौके पर तैनात किया गया था।
धुआं निकलने के कारण अज्ञात, देरी के कारण यात्री चिंतित
अधिकारियों ने धुआं निकलने के कारणों की तत्काल कोई जानकारी नहीं दी। उड़ान के समय में देरी होने के कारण यात्रियों के बीच चिंता का माहौल देखा गया। खबर लिखे जाने तक विमान रवाना नहीं हुआ था।