फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई से आए यात्रियों से 2.17 करोड़ का सोना बरामद, 7 गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2021 04:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, चेन्नई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
विज्ञापन

तमिलनाडु में चेन्नई एयर कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर संयुक्त अरब अमीरात से आए यात्रियों से 4.15 किलो सोना जब्त किया। इस सोने की कीमत 2.17 करोड़ रुपये है। तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए विभाग ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने पॉलीथीन और रबर कवर में सोने को लपेट कर कैप्सूल बनाकर निगल लिया था। 

विज्ञापन


चेन्नई कस्टम विभाग ने रविवार को बताया कि इसका खुलासा निकास द्वार पर यात्रियों को एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों द्वारा शक होने पर रोके जाने के बाद हुआ। ये लोग 22 जनवरी को दुबई और शारजाह से वापस आए थे।

पूछताछ में आरोपियों ने सोने के पेस्ट के कैप्सूलों को पेट और मलाशय में छिपाए जाने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि दुबई और शारजाह से रवाना होने से पहले सोने के पेस्ट के कैप्सूलों को उन्होंने निगल लिया था। इसके बाद इन सभी को स्टेनरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में कैप्सूल बाहर निकलवाए गए।
विज्ञापन


 विभाग का कहना है कि इस सारी प्रक्रिया में आठ दिन लग गए। आठ यात्रियों से 4.15 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसका मूल्य 2.17 करोड़ रुपये है। इनमें से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बयान में कहा गया है कि आठों यात्रियों के पेट से 2.88 किलोग्राम के वजन वाले 161 कैप्सूल बरामद हुए। इसकी कीमत 1.28 करोड़ रुपये है। 61 कैप्सूल के आठ बंडल जब्त किए गए। इनका वजन 1.8 किलोग्राम और मूल्य 51.36 लाख रुपये है।

साथ ही इन यात्रियों के हैंडबैग और पेंट की जेबों से तीन सोने की चेन, 8 सोने के टुकड़े, 8 सोने की अंगूठी और सोने के पेस्ट के दो बंडल मिले। इनका मूल्य 30.64 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें