फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Accident: मुंबई-नासिक रोड पर केमिकल से भरा टैंकर गिरा, मची अफरातफरी

सार

टैंकर में प्रोपलीन ग्लाइकोल भरा हुआ था और वाहन से सड़क पर केमिकल लीक हो गया था। इस हादसे के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन
केमिकल ट्रक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक मार्ग पर गुरुवार आधी रात केमिकल से लदा टैंकर सड़क पर गिर गया जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने के बाद यह घटना घटी। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि आनंद नगर चेक नाका के पास सुबह 12.45 बजे हुई दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन


टैंकर में प्रोपलीन ग्लाइकोल भरा था
उन्होंने कहा कि टैंकर में प्रोपलीन ग्लाइकोल भरा हुआ था और वाहन से सड़क पर केमिकल लीक हो गया था। उन्होंने कहा कि स्थानीय दमकलकर्मियों और आरडीएमसी की एक टीम सहायता प्रदान करने के लिए मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें