कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते नाइजीरिया में फंसे 300 से अधिक भारतीयों को लेकर विमान रविवार की दोपहर कोच्चि हवाईअड्डे पर पहुंचा। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि एयर पीस फ्लाइट 312 यात्रियों को लेकर नाइजीरिया के लागोस से दोपहर 3.30 बजे एयरपोर्ट पर उतरी।
उन्होंने कहा कि निकासी के दौरान 197 यात्री केरल के रहने वाले थे, बाकी यात्री तमिलनाडु और कर्नाटक सहित अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों के थे। ये सभी लॉकडाउन के कारण अफ्रीकी देशों में फंस गए थे।