बेनामी संपत्ति के आरोपों को झेल रहे लालू और उनके परिवार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि अब उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी के खिलाफ दिल्ली के कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होगी। बताया जा रहा है कि बेटी मीसा भारती पर भी चार्जशीट दाखिल होने की तैयारियां चल रही है।
वहीं लालू के दामाद शैलेष से भी मामले में पूछताछ की जा रही है। लालू और उनका परिवार ईडी के रडार पर बना हुआ है और उन्हें लगातार सवालों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री की ओर से हुए खुलासों के बाद लालू को इस हालातों का सामना करना पड़ रहा है।
पढ़ें: लालू का सुशील मोदी पर हमला, कहा- भागलपुर घोटाले की हो सीबीआई जांच
इससे पहले सीबीआई ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास के साथ लालू के कई ठिकानों पर छापेमारी की। साथ ही ईडी ने लालू की बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित तीन ठिकानों पर छापेमारी की। इस बीच ईडी की टीम लालू के दामाद शैलेश कुमार को अपने साथ ले गई। सीबीआई ने लीज फॉर होटल्स केस में लालू और तेजस्वी के साथ अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
लालू और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने की वजह से बिहार की राजनीति में तूफान आ गया, क्योंकि नीतीश ने महागठबंध का साथ छोड़कर एनडीए का हाथ थाम लिया। दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सवालों में घिरने से महागठबंधन पर खतरे के बादल मंडराने लगे थे।