फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Firing: चार लोगों की हत्या करने वाले बर्खास्त आरपीएफ जवान के खिलाफ आरोप पत्र दायर, पुलिस ने कही यह बात

Sat, 21 Oct 2023 04:43 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जीआरपी ने बताया कि न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र के अकोला जिले की एक जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है और चूंकि उसे यहां व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश करना जोखिम भरा था, इसलिए उसे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन, आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में फायरिंग कर चार लोगों की हत्या करने वाले बर्खास्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के बर्खास्त कांस्टेबल चेतन सिंह चौधरी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया है।

विज्ञापन


चेतन सिंह पर 31 जुलाई को एक चलती ट्रेन में अपने वरिष्ठ साथी और तीन यात्रियों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने उपनगरीय बोरीवली में एक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष 1206 पेज का आरोपपत्र  प्रस्तुत किया।  इसके बाद आरोप पत्र को सत्र न्यायालय में स्थानांतरित (स्थानांतरित) कर दिया गया। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जा रहा पेश
जीआरपी ने अदालत को बताया कि न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र के अकोला जिले की एक जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है और चूंकि उसे यहां व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश करना जोखिम भरा था, इसलिए उसे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जेल में बंद आरोपी को सौंपी जाएगी आरोप पत्र की प्रति
आवेदन में कहा गया है कि ऐसी परिस्थितियों में, कृपया चौधरी की अनुपस्थिति में मामले को सत्र अदालत में सौंप दें। पुलिस ने अदालत को आश्वासन दिया कि आरोप पत्र की एक प्रति जेल में बंद आरोपी को दी जाएगी। 

हालांकि, चौधरी के वकील जयवंत पाटिल ने कहा कि प्रक्रिया उनकी उपस्थिति में की जानी चाहिए, और अदालत से उनके मुवक्किल के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने का अनुरोध किया।  इसके बाद अदालत ने मामले को 2 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया।

चौधरी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  यह घटना 31 जुलाई को महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में हुई थी। इस वारदात ने देश में खलबली मचा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें