फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट मंजूर, ED की विशेष अदालत ने समन किया जारी

Wed, 20 Aug 2025 07:09 PM IST
रिया दुबे अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल नियुक्ति घोटाला में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी ने मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा को कोर्ट में आत्मसमर्पण का आदेश दिया है। अदालत ने साफ कहा है कि मंत्री को अगले 15 दिनों के भीतर अदालत में पेश होना होगा।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य के लघु एवं कुटीर उद्योग  मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के खिलाफ दायर चार्जशीट को मंजूरी दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को ईडी की विशेष अदालत को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Railway: रेलवे के इस PSU में जॉब का बड़ा अवसर, डिप्लोमा वाले उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन; इतनी मिलेगी सैलेरी

चंद्रनाथ सिन्हा के खिलाफ समन जारी
बुधवार को ईडी की विशेष अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के खिलाफ समन जारी करने का निर्देश दिया। अदालत ने साफ कहा है कि मंत्री को अगले 15 दिनों के भीतर अदालत में पेश होना होगा। साथ ही स्पष्ट आदेश दिया गया है कि उन्हें 12 सितंबर तक हर हाल में आत्मसमर्पण करना होगा। 
विज्ञापन


कुंतल घोष न लिया था मंत्री का नाम
ईडी सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच में बर्दवान जिले के निष्कासित तृणमूल युवा नेता कुंतल घोष से पूछताछ के दौरान चंद्रनाथ सिन्हा का नाम सामने आया था। जांच एजेंसी को उनके बैंक खाते में भारी रकम का पता चला है, जिसके स्रोत की जांच की जा रही है। इसी महीने की शुरुआत में ईडी ने कोलकाता की विशेष सीबीआई अदालत में सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 
विज्ञापन


नियुक्ति घोटाले में शामिल होने का शक
नियुक्ति घोटाले में चंद्रनाथ सिन्हा लंबे समय से ईडी की निगरानी में थे। सूत्रों के अनुसार, उनके आवास पर कई बार तलाशी अभियान चलाया गया था। इन छापों के दौरान ईडी ने मंत्री के घर से 40 लाख रुपए नकद बरामद किए थे। बताया जा रहा है कि इस रकम का संतोषजनक हिसाब वह अब तक नहीं दे पाए हैं। जांच एजेंसी ने उनके बैंक खातों में करीब 1.5 करोड़ रुपए की संदिग्ध जमा राशि का भी पता लगाया है। ईडी का अनुमान है कि यह रकम साल 2016 से 2021 के बीच उनके खातों में जमा की गई थी। अब ईडी इस रकम के स्रोत और घोटाले से संभावित संबंध की गहन जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें