फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में हमले की साजिश रचने वाले 11 अल-कायदा आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र, बंगाल व केरल से दबोचा था

Fri, 26 Feb 2021 09:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा के 11 सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल कर दिया। इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश में अपने आकाओं के इशारे पर भारत में हमले  करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


एनआईए के अधिकारी ने बताया कि मुर्शीद हसन, मोशरफ हसन, मैनुल मंडल, लिया इयान अहमद, नजमुस साकिब, याकूब बिस्वास, शमीम अंसारी, अबु सुफियान, अतीउर रहमान, अल मामुन कमाल और अब्दुल मोमीन मंडल को भादंवि और अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून तथा शस्त्र कानून के तहत आरोपी बनाया गया है। 

बंगाल व केरल में चल रहा था अल-कायदा मॉड्यूल
जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए को सूचना मिली थी कि हसन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल और केरल में अल-कायदा से जुड़ा एक मॉड्यूल संचालित हो रहा है, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।एनआईए के अधिकारी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हमले करने के लिए इस मॉड्यूल के सदस्य षड्यंत्र रचने के काफी अग्रिम चरण में थे। पश्चिम बंगाल और केरल में पिछले वर्ष 19 सितंबर को छापेमारी में नौ आतंकवादी गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद पिछले वर्ष 26 अगस्त और एक नवंबर को दो और आतंकवादी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन


पाकिस्तान व बांग्लादेश में अल-कायदा सरगना के संपर्क में था हसन
एनआईए के अनुसार आतंकी हसन पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल-कायदा के सरगना के संपर्क में था और उनसे उसे इन्क्रीप्टेड सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से दुष्प्रचार की सामग्रियां प्राप्त हुई थीं।एनआईए के अधिकारी ने कहा कि आरोपी विदेश स्थित अपने सरगना के मार्फत एक हथियार कारोबारी के भी संपर्क में थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें