अगस्ता वेस्टलैंड डील की शर्तों में जरा सी हेरफेर से करोड़ों का खेल हो गया। अगस्ता वेस्टलैंड की उड़ान क्षमता के विषय में ‘अनिवार्य’ और ‘वांछनीय’ शब्दों को जोड़ा गया और फिनमेकेनिका हेलीकॉप्टर सौदे की हकदार बन गई।
सीबीआई का आरोप है कि पूर्व वायु सेना अध्यक्ष ने फिनमेकेनिका का रास्ता साफ करने के लिये मानकों को हलका कर दिया। त्यागी ने उड़ान की क्षमता को 4500 मीटर की ऊंचाई को अनिवार्य और 6000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने की क्षमता को वांछनीय कर दिया था, जबकि पहले 6000 मीटर तक उड़ान भरने की क्षमता अनिवार्य थी।
फिनमेकेनिका कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए यह भी कहा गया कि यह हेलीकॉप्टर कम से कम दो इंजन वाला होना चाहिए। यानी उसमें ज्यादा इंजन भी हो सकते हैं। कंपनी के अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर में तीन इंजन थे तो वह इस शर्त को पूरा करती थी।