फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3 Live Streaming: यहां लाइव देखें चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग; 23 अगस्त को यहां होगा सीधा प्रसारण

Sun, 20 Aug 2023 04:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चंद्रयान-3 बुधवार 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरेगा। इसरो ने बताया कि मिशन शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिग करेगा। इससे पहले चंद्रयान 3 मिशन ने आज ही सफलतापूर्वक अंतिम डीबूस्टिंग चरण पूरा कर लिया था, जिसके बाद चंद्रयान-3 की चांद की सतह से दूरी महज 25 किलोमीटर रह गई है।
विज्ञापन
Chandrayaan 3 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिक्ष जगत में भारत 23 अगस्त को बड़ी कीर्तिमान हासिल कर सकता है। इसी दिन इसरो का मिशन चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा। आइए आपको बताते हैं कि इसकी लैंडिंग का सीधा प्रसारण आप कब और कहां देख सकते हैं।

विज्ञापन


पहले जानिए इसरो ने क्या कहा...
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। यह अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी।

अब जानिए कब होगी लैंडिंग
चंद्रयान-3 बुधवार यानी 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। इसे लेकर पूरा देश आशांवित है। उम्मीद भरी नजरें इन लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं। ISRO ने बताया है कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: 23 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा चंद्रयान-3; ISRO ने बताया कितने बजे चांद पर उतरेगा मिशन
विज्ञापन


क्या इसका सीधा प्रसारण होगा?
इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17:27 बजे शुरू किया जाएगा।

लाइव कहां देख पाएंगे?
‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट के अलावा ISRO यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज पर होगा। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर यह लाइव देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें