Mission Chandrayaan-3: धरती से चलकर चांद के पास ऐसे पहुंचा चंद्रयान-3, जानें इस मिशन अब तक क्या-क्या हुआ
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के लिए 23 अगस्त ऐतिहासिक होने जा रहा है। चंद्रयान-3 मिशन इतिहास रचने की दहलीज पर है। मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। 23 अगस्त की शाम यह चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।
इसरो ने अपने महत्वाकांक्षी मिशन के लिए कई वर्षों तक काफी मेहनत की है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कराकर ऐसा कराने वाला भारत पहला देश बन जाएगा। इस बीच जानते हैं कि आखिर चंद्रयान-3 मिशन में क्या-क्या हुआ? लॉन्चिंग कब हुई? उसके बाद कौन-कौन सी प्रक्रियाएं हुईं? अभी क्या स्थिति है?