फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रनाथ हत्याकांड: बंगाल जेल से यूपी तक जुड़ रहीं कड़ियां, सुपारी किलर का हाथ संभव; जांच में जुटी एसआईटी

Sat, 09 May 2026 05:19 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगाल भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। एसआईटी को शक है कि इस हत्याकांड को पेशेवर सुपारी किलरों ने अंजाम दिया है, जिसकी साजिश व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर रची गई थी। पुलिस ने बारासात से हत्या में इस्तेमाल दूसरी बाइक बरामद की है। आशंका जताई जा रही है कि इस हत्याकांड के तार जेल के भीतर बैठे अपराधियों से भी जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अब बेहद सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) को शक है कि इस हत्याकांड के पीछे पेशेवर सुपारी किलरों का संगठित नेटवर्क सक्रिय था, जिसकी कड़ियां जेल के भीतर से लेकर उत्तर प्रदेश तक जुड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन


इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दूसरी मोटरसाइकिल बारासात के रेल गेट नंबर-11 के पास से बरामद की है। इससे पहले कोलकाता एयरपोर्ट इलाके से जब्त की गई एक अन्य बाइक की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक कार भी जब्त की थी, जिसकी नंबर प्लेट नकली निकली।

यूपी कनेक्शन ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की चिंता
जांच में सामने आया है कि सिलीगुड़ी निवासी वाहन मालिक ने अपनी कार बेचने के लिए एक वेबसाइट पर विज्ञापन डाला था। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश के एक कथित खरीदार का फोन आया था। इसी सुराग के आधार पर एसआईटी की टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल लाल रंग की एक संदिग्ध चारपहिया गाड़ी की तलाश भी जारी है। आशंका है कि उसमें सात से आठ लोग सवार थे और वाहन पश्चिम बंगाल के बाहर पंजीकृत हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West Bengal: ‘ऐसी सजा मिले, जिसे दुनिया याद रखे’, शुभेंदु के पीए हत्याकांड में घायल ड्राइवर के परिवार की मांग
विज्ञापन


व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर रची गई थी साजिश
जांच एजेंसियों को ऐसे डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने एक व्हाट्सऐप समूह बनाया था। पुलिस को शक है कि इसी समूह के जरिये पूरी योजना, मूवमेंट और हमले का समन्वय किया गया। एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुपारी किलर को किसने तैयार किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें