महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। उन्होंने बुधवार को उनपर किसानों की कर्जमाफी वाले वादे पर यू टर्न लेने का आरोप लगाया है। पाटिल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'ठाकरे ने किसानों की पूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'उन्होंने घोषणा की है कि केवल दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ होगा। हम जानते हैं कि कुछ सीमाएं होती है। लेकिन अब उन्हें पता चलेगा कि घोषणा करने और उसे लागू करने में क्या भिन्नता होती है। यू टर्न अब उद्धव जी ठाकरे टर्न के रूप में जाना जाएगा।'