आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को केंद्र सरकार को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि उनके राज्य के लोग परेशान हैं, अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो यह सरकार के लिए बहुत दर्दनाक होगा।
मीडिया से मुखातिब होते हुए नायडू ने कहा कि वह 29 बार दिल्ली आए,
पीएम मोदी और मंत्रियों से मिले लेकिन उनके राज्य के लिए जो वादे किये गए थे, वह पूरे नहीं हुए। आपको बता दें कि नायडू की पार्टी तेलगू देशम पार्टी(TDP) एनडीए के साथ गठबंधन में है।
बीजेपी ने टीडीपी की आंध्र प्रदेश के लिए स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग को नहीं माना है। सीएम नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए अब डेडलाइन केवल एक साल है। आपको बता दें कि सरकार के यूनियन बजट पर भी टीडीपी ने मतभेद जताया था। टीडीपी ने कहा था कि यह बजट उनके राज्य के लिए पूरी तरह से अनुचित है।