फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र को दी धमकी, कहा- 'न्याय नहीं मिला तो सरकार को होगा दर्द'

Sun, 18 Feb 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Chandrababu Naidu
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को केंद्र सरकार को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि उनके राज्य के लोग परेशान हैं, अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो यह सरकार के लिए बहुत दर्दनाक होगा।

विज्ञापन


मीडिया से मुखातिब होते हुए नायडू ने कहा कि वह 29 बार दिल्ली आए, पीएम मोदी और मंत्रियों से मिले लेकिन उनके राज्य के लिए जो वादे किये गए थे, वह पूरे नहीं हुए। आपको बता दें कि नायडू की पार्टी तेलगू देशम पार्टी(TDP) एनडीए के साथ गठबंधन में है।

बीजेपी ने टीडीपी की आंध्र प्रदेश के लिए स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग को नहीं माना है। सीएम नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए अब डेडलाइन केवल एक साल है। आपको बता दें कि सरकार के यूनियन बजट पर भी टीडीपी ने मतभेद जताया था। टीडीपी ने कहा था कि यह बजट उनके राज्य के लिए पूरी तरह से अनुचित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें