फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: 'भ्रष्ट शासन के खिलाफ गृहयुद्ध का आह्वान करना होगा', चंद्रबाबू नायडू के बचाव में बेटे लोकेश

Sat, 16 Sep 2023 07:52 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चंद्रबाबू नायडू को राज्य के कौशल विकास निगम से जुड़े कथित 371 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। इसी को लेकर उनके बेटे नारा लोकेश दिल्ली पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
अपने पिता चंद्रबाबू नायडू के बचाव में उतरे नारा लोकेश - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता चंद्रबाबू नायडू का नारा लोकेश ने बचाव किया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ऐसे राजनेता हैं जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं, पर फिर भी उनको बिना किसी सबूत के रिमांड पर भेजा गया। उन्होंने एक मीडिया चैनल से कहा कि मुझे (सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के) भ्रष्ट शासन के खिलाफ गृहयुद्ध का आह्वान करना होगा। 

371 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार

दरअसल, चंद्रबाबू नायडू को राज्य के कौशल विकास निगम से जुड़े कथित 371 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्तार किया गया और दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में राजमुंदरी जेल भेज दिया गया है। अगले साल होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख की गिरफ्तारी से आंध्र प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है।

कानूनी परामर्श के लिए नारा लोकेश दिल्ली में

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) महासचिव नारा लोकेश अपने पिता की गिरफ्तारी के संबंध में वकीलों के साथ परामर्श करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक मीडिया चैनल से कहा कि पूर्ण बहुमत सत्ता को भ्रष्ट करती है। वहीं, यह भ्रष्ट लोग ईमानदार लोगों को सलाखों के पीछे डाल देते हैं। उन्होंने कहा कि ठीक यही आंध्र प्रदेश में हो रहा है। 

मुख्यमंत्री रेड्डी पर निशाना

उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि आप रिमांड रिपोर्ट को पढ़ेंगे तो यह बहुत स्पष्ट है कि पैसे का कोई लेनदेन नहीं है क्योंकि पूर्व सीएम नायडू ने कुछ भी गलत नहीं किया है। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि यह बदले की राजनीति है।

न्याय में देरी हो रही

अपने पिता के लिए समर्थन जुटाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आए लोकेश ने कहा कि हम हर कानूनी विकल्प का सहारा लेंगे और आरोपों के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल न्याय में देरी हो रही है, लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि न्याय नहीं होगा। 

पिता का रिकॉर्ड शानदार रहा

लोकेश ने सभी भारतीयों से नायडू के पक्ष में एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिता का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वे 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा 15 साल तक विपक्ष के नेता भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायडू एक ऐसे राजनेता हैं, जिन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है और ऐसे ईमानदार व्यक्ति को बिना किसी सबूत के न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें