फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को वादा याद दिलाने के लिए सीएम चंद्रबाबू ने असेंबली में दिखाया पुराना वीडियो

Thu, 29 Mar 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को विधानसभा में एक वीडियो के जरिये पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी द्वारा दिए भाषण का एक अंश दिखाया। इस वीडियो में पीएम मोदी आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कहते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


4 मई 2014 को पीएम मोदी ने तिरुपति में कहा था कि वो आंध्र प्रदेश के लोगों से वादा करते हैं कि अगर जनता उन्हें दिल्ली भेजती है तो वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा पूरा करेंगे। वहीं 22 अक्टूबर 2015 को अमरावती में भी एक भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा था सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश रीऑर्गनाइजेशन एक्ट 2014 के वादे को पूरा किया जायेगा। 

इन दोनों वीडियो को चलाने के बाद नायडू ने कहा कि पीएम मोदी को आंध्र प्रदेश के लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने अपना वादा पूरा क्यों नहीं किया। नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते वह पीएम मोदी से सवाल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

 
नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश ने सभी यूटिलिसेशन सर्टिफिकेट जमा कर दिये थे लेकिन बीजेपी नेता झूठ बोल रहे हैं कि हमने दस्तावेज नहीं भेजे, हमें न्याय चाहिए। बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए हमारे राज्य को धोखा दे रही है और इस तरह की राजनीति हमारे देश के लिए नुकसानदायक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें