फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद ने किसान परिवार को भेजा ट्रैक्टर, नायडू बोले- बेटियों की शिक्षा का उठाऊंगा खर्च

Mon, 27 Jul 2020 01:59 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सोनू सूद द्वारा भेजे गए ट्रैक्टर के साथ किसान परिवार - फोटो : Twitter
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के मुखिया नारा चंद्रबाबू नायडू ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के टमाटर किसान को ट्रैक्टर भेजे जाने की प्रशंसा की है। सूद ने चित्तूर के रहने वाले किसान को ट्रैक्टर भेजा था। नायडू ने रविवार शाम को ट्विटर पर सोनू सूद की जरूरतमंदों की मदद करने के प्रयास को लेकर तारीफ की। 

विज्ञापन

चित्तूर में रहने वाले इस टमाटर किसान का नाम नागेश्वर राव है। वे तब लाइमलाइट में आए जब सोशल मीडिया पर अपनी दो बेटियों के साथ खेत की जुताई करने वाला उनका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में किसान अपनी बेटियों के साथ मिलकर हाथों से खेतों की जुताई करते हुए दिखाई दे रहे थे। सूद ने पहले परिवार को बैलों का एक जोड़ा देने का वादा किया। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें बैल की नहीं ट्रैक्टर की जरूरत है।
 

कोविड-19 महामारी के फैलने से पहले राव चाय का स्टॉल चलाते थे। वायरस की वजह से उनका यह काम बंद हो गया और वह अपने गांव लौट आए। यहां आकर उन्हें मजबूरन आजीविका के लिए खेती को अपनाना पड़ा। वीडियो देखने के बाद सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा था, ‘आपको एक ट्रैक्टर भेज रहा हूं। शाम तक एक ट्रैक्टर आपके खेतों की जुताई करने के लिए पहुंच जाएगा। हमेशा खुश रहिए।’
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बेटियों के साथ खेत जोत रहे किसान को सोनू सूद ने दिया अनमोल तोहफा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
विज्ञापन


इसके बाद टीडीपी नेता ने रविवार को घोषणा की कि वे राव की दोनों बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे और उन्हें उनके सपने पूरे करने में मदद करेंगे। नायडू ने लिखा, ‘सोनू सूद जी से बात की और चित्तूर जिले में नागेश्वर राव के परिवार के लिए ट्रैक्टर भेजने के उनके प्रेरक प्रयास के लिए उनकी सराहना की। परिवार की दुर्दशा के बारे में जानने के बाद मैंने दोनों बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाने और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करने का फैसला लिया है।’
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें