फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: नोएडा के ट्वीन टावर की तर्ज पर आज रात गिराया जाएगा पुणे का चांदनी चौक ब्रिज, तैयारी पूरी

Sat, 01 Oct 2022 01:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पुणे

सार

पुणे जिला प्रशासन व नगर निगम ने यह पुल ढहाए जाने के दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुल की दीवारों में भी विस्फोटक लगाए गए हैं। किसी समय यह पुल मुख्य आवाजाही का केंद्र था। इस पुल की जगह एक एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
आज रात दिल्ली के ट्वीन टावर की तर्ज पर गिराया जाएगा पुणे का यह पुल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे का पुराना व जर्जर चांदनी चौक ब्रिज आज आधी रात के बाद ढहाया जाएगा। पुल के खंभों में विस्फोटक लगाने का काम पूरा हो गया। पुणे जिला प्रशासन व नगर निगम ने यह पुल ढहाए जाने के दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुल की दीवारों में भी विस्फोटक लगाए गए हैं। इसे नोएडा के सुपरटेक ट्वीन टावर की तर्ज पर गिराया जाएगा। चंद सेकंड में यह मलबे के ढेर में बदल जाएगा। 

विज्ञापन


चांदनी चौक नेशनल हाईवे से जुड़ा होने से यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही होती है। इसलिए इसे आज रात दो बजे गिराया जाएगा। किसी समय यह पुल आवाजाही का मुख्य केंद्र था, लेकिन अब इसकी जगह चौड़ी सड़क व नए पुल का निर्माण किया जाएगा

 


दिल्ली की कंपनी ध्वस्त करेगी पुल
नोएडा के ट्वीन टावर को जिस कंपनी ने गिराया था, उसी को पुणे के इस पुल को ढहाने का भी जिम्मा दिया गया है। पुणे के जिला कलेक्टर डॉ राजेश देशमुख ने बताया कि कुछ ही सेकंड में पुल जमीन पर आ जाएगा। इसके बाद तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू हो जाएगा। पुणे का चांदनी चौक मुंबई बंगलौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक प्रमुख जंक्शन है। ट्रैफिक जाम के कारण यह काफी समय से चर्चा में है। 

विज्ञापन


पुणे के लोगों में उत्सुकता
पुल उड़ाए जाने को लेकर पुणे के लोगों में काफी उत्सुकता है। इसे ढहाना एक बड़ी परियोजना का हिस्सा है। इसका मकसद शहर के व्यस्त चांदनी चौक चौराहे पर यातायात में सुधार करना है। यहां अभी सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम रहता है। इस पुल की जगह एक एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। यह काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और स्थानीय प्राधिकरण करेगा। 

रात 11 बजे से रोक दी जाएगी आवाजाही
रात 11 बजे से इलाके में आवाजाही रोकी जाएगी
शनिवार सुबह से ही जिले के अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को रात 11 बजे के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी जाएगी क्योंकि आज रात करीब दो बजे पुल को गिराने के लिए विस्फोट किया जाएगा।

भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा
पुणे के पुलिस उपायुक्त (यातायात) राहुल श्रीराम ने कहा कि इलाके में रात 11 बजे से सुबह 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। इस दौरान हल्के वाहन वैकल्पिक सड़कों का उपयोग कर सकते हैं, जबकि भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। सतारा से मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों के पास शहर में आवागमन के लिए कई विकल्प होंगे। यात्री पुराने कटराज सुरंग, नवले ब्रिज, वारजे निकास का उपयोग कर सकते हैं और बाद में मुंबई जाने के लिए सोमतने फाटा का रास्ता पकड़ सकते हैं।

गडकरी ने किया हवाई निरीक्षण, सीएम शिंदे ने किया था दौरा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को चांदनी चौक पर चल रहे पुल के काम का हवाई निरीक्षण किया था और यातायात की समस्या के समाधान के लिए स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की थी। इससे पहले अगस्त में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यातायात की स्थिति की समीक्षा करने के लिए क्षेत्र का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें