फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : टीकाकरण को लेकर चामराजनगर जिले के उपायुक्त हुए सख्त, कहा- वैक्सीन नहीं तो 'राशन और पेंशन' भी नहीं

Wed, 01 Sep 2021 03:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामराजनगर

सार

कर्नाटक के चामराजनगर जिले के उपायुक्त एमआर रवि ने टीकाकरण को लेकर बुधवार के एक बड़ी मुहिम शुरू की है। जिसके तहत उन्होंने जिले में 'वैक्सीन नहीं तो राशन भी नहीं' के नारे के साथ एक अभियान शुरू किया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राशन सुविधा का लाभ उठाने के लिए, लगभग 2.9 लाख बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों को अनिवार्य रूप से वैक्सीन लेने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के चामराजनगर जिले के उपायुक्त एमआर रवि ने टीकाकरण को लेकर बुधवार के एक बड़ी मुहिम शुरू की है। जिसके तहत उन्होंने जिले में 'वैक्सीन नहीं तो राशन भी नहीं' के नारे के साथ एक अभियान शुरू किया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राशन सुविधा का लाभ उठाने के लिए, लगभग 2.9 लाख बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों को अनिवार्य रूप से वैक्सीन लेने की आवश्यकता होगी। जो भी लोग वैक्सीन नहीं लगवाएंगे उन्हें राशन नहीं मिलेगा। वहीं इसके अलावा उन्होंने 'वैक्सीन नहीं तो पेंशन भी नहीं' नारे के साथ एक और अभियान शुरू किया है। जिसमें उन्होंने सभी बैंको को सुनिश्चित करने को कहा है कि जो भी लोग वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखाएं उन्हें ही पेंशन जारी करें। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 2.20 लाख पेंशनधारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें