फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बैंकों को मिली थी पाकिस्तान से साइबर हमले की वॉर्निंग

Sat, 22 Oct 2016 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
बैंकों के डेबिट कॉर्ड्स से जुड़ी अहम जानकारियों में सेंध लगने से दो सप्ताह पहले साइबर हमलों पर निगाह रखने वाली भारत सरकार की सर्वोच्च निगरानी संस्था कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम- इंडिया (CERT-in) ने बैंकों को कई बार अलर्ट किया था। यह एजेंसी बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को समय-समय पर संभावित साइबर खतरे को लेकर अलर्ट जारी करती हैं। पता चला है कि निगरानी एजेंसी ने जुलाई-अगस्त में भी साइबर हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया था। एजेंसी की ओर से लगातार अलर्ट किए जाने के बावजूद बैंकों ने साइबर सुरक्षा को खास तवज्जो नहीं दी। 
विज्ञापन


पाक से साइबर हमले की चेतावनी
भारतीय सेना की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकी हमलों को देखते हुए CERT-In ने सात अक्टूबर को पाकिस्तान की ओर से संभावित साइबर हमले को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसमें कहा गया कि पाकिस्तान की ओर से बैकों के नेटवर्क पर 'साइबर हमला' हो सकता है।

एक शीर्ष अधिकारी ने The Economic Times यह जानकारी दी है। इस एडवायजरी के जारी होने से एक महीना पहले सितंबर की शुरुआत में ही बैंकों को साइबर सुरक्षा में सेंध से जुड़ी शिकायतें मिलने लगी थीं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी हैकरों की नापाक हरकत के चलते 32 लाख डेबिट कार्ड की महत्वपूर्ण जानकारियों के खतरे में पड़ने की बात सामने आई है। हालांकि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक पूरी दुनिया में सिर्फ 1.3 करोड़ रुपए की अवैध धन निकासी हुई है। 

भारत सरकार ने बैंकों और पेमेंट गेटवे को मामले की जल्द से जल्द जांच करने का आदेश दिया है। हालांकि माना जा रहा है कि अगर जारी अलर्ट को लेकर त्वरित और ठोक कार्रवाई होती, तो इस साइबर हमले को बेअसर किया जा सकता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें