फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 का टीका लोगों के लिए अप्रैल 2021 तक उपलब्ध होना चाहिए : सीरम संस्थान के सीईओ

Fri, 20 Nov 2020 08:24 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों के लिए ऑक्सफोर्ड कोविड-19 का टीका अगले वर्ष फरवरी तक और आम लोगों के लिए अप्रैल तक उपलब्ध होना चाहिए।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता को जरुरी दो खुराक की कीमत अधिकतम एक हजार रुपए होगी। लेकिन यह परीक्षण के अंतिम नतीजों और नियामक की मंजूरी पर निर्भर करेगा। पूनावाला ने हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (एचटीएलएस) 2020 में कहा कि संभवतया 2024 तक हर भारतीय को टीका लग चुका होगा।

उन्होंने कहा, भारत में हर व्यक्ति को टीका लगने में दो या तीन साल लग जाएंगे,यह केवल आपूर्ति में कमी के कारण नहीं बल्कि इसलिए भी क्योंकि आपको बजट, टीका, साजो सामान, बुनियादी ढांचे की जरूरत है। फिर टीका लगवाने के लिए लोगों को राजी होना चाहिए और यह वे कारक हैं जो पूरी आबादी के 80-90 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें