फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल सौदा : दसॉल्ट के सीईओ बोले - डील में नहीं हुआ कोई घोटाला

Wed, 20 Feb 2019 06:00 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
दसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने राफेल सौदे में घोटाले की बातों को अफवाह बताया है। ट्रैपियर बंगलुरू में आयोजित हो रहे एशिया के सबसे बड़े एयर शो 'एयरो इंडिया 2019' में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि राफेल सौदे में कोई घोटाला नहीं हुआ है। ट्रैपियर ने कहा, 'हमसे 36 एयरक्राफ्ट का अनुरोध किया गया था और हम उनकी डिलिवरी करने जा रहे हैं। अगर भारत सरकार और एयरक्राफ्ट चाहती है तो हमें उनकी मांग पूरी करने में खुशी होगी।'

विज्ञापन

विज्ञापन

मेक इन इंडिया के तहत एक साल में तैयार हुआ फाल्कन 2000 कॉकपिट

बंगलुरू में आयोजित हो रहे एशिया के सबसे बड़े एयर शो 'एयरो इंडिया 2019' कार्यक्रम में दसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा कि हमें यह दिखाने में काफी गर्व का अनुभव हो रहा है कि कि नागपुर में हमने क्या तैयार किया है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया नीति के तहत हमने एक साल में फाल्कन 2000 का कॉकपिट तैयार किया है। 

बता दें कि साल 2022 तक दसॉल्ट रिलायंस एरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) कंपनी फाल्कन 2000 बिजनेस जेट तैयार करने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। रिलायंस और दसॉल्ट के ज्वाइंट वेंचर वाली यह कंपनी नागपुर में इन जेट का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें