फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की योजना, खादी ड्रेस में दिखेंगे पेट्रोल पंप के कर्मचारी

Tue, 14 Jun 2016 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
अगर आप आने वाले वक्त में कभी पेट्रोल पंप पर जाते हैं और वहां आपको सारे पेट्रोल पंपकर्मी खादी ड्रेस में नजर आएं तो परेशान मत होइएगा। दरअसल, इस बात की संभावना ज्यादा है कि पेट्रोल पंपकर्मियों के लिए जल्द नया ड्रेस कोड लागू हो सकता है, जिसमें कर्मचारी खादी के वस्त्रों में नजर आएं।
विज्ञापन


देश में खादी की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार ऐसी योजना बना रही जिसके तहत पेट्रोल पंप से जुड़े कर्मचारियों को खादी की ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, इस मामले में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है।

इसका सीधा असर भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के कर्मचारियों पर होगा। इनसे जुड़े कर्मचारी जल्द खादी यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। खादी ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि केंद्र सरकार के कई मंत्रालय व संस्थान लगातार खादी के वस्त्रों को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसके चलते इसकी मांग खासी बढ़ गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि खादी से जुड़े कर्मचारियों को ज्यादा समय तक काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग आयोग ने साल 2015-16 में हासिल किया अच्छा उछाल

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन आने वाले खादी ग्रामोद्योग आयोग ने साल 2015-16 में अच्छा उछाल हासिल किया। इस दौरान करीब 29 फीसदी का उछाल खादी उत्पादों में देखने को मिला।

साल 2014-15 में 1,170 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करते हुए 2015-16 में खादी की बिक्री 1,510 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं चालू वित्त वर्ष में योजना 35 फीसदी के लक्ष्य को पार करने की है।

इसके लिए खादी ग्रामोद्योग कई निजी और सरकारी संस्थानों से भी संपर्क कर रहा है। इसमें सरकारी स्कूल, एयर इंडिया, जेके सीमेंट, फैब इंडिया समेत और कई संस्थाएं शामिल हैं।

बता दें कि हाल ही में एयर इंडिया ने खादी के उत्पादों समेत हैंड सैनिटाइजर और साबुन का ऑर्डर दिया है। इसके अलावा देश के कई होटलों में भी भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के तहत खादी के उत्पादों के इस्तेमाल के लिए अपील की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें