फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों को केंद्र की सलाह: लोक शिकायतों की लंबितता को कम करें, अन्य आधिकारिक कार्यों को न्यूनतम करने पर जोर दें

Mon, 16 Jan 2023 02:26 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

शासन को और आसान बनाने के उद्देश्य से केंद्र ने अपने सभी विभागों के सचिवों से लोक शिकायतों और सरकारी कार्यों के लंबित मामलों को कम से कम करने को कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन को और आसान बनाने के उद्देश्य से केंद्र ने अपने सभी विभागों के सचिवों से लोक शिकायतों और सरकारी कार्यों के लंबित मामलों को कम से कम करने को कहा है। इसके अलावा उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए सप्ताह में कम से कम तीन घंटे समर्पित करने के लिए भी कहा है कि काम की पेंडेंसी अपने न्यूनतम स्तर पर है कि नहीं।

विज्ञापन


यह कदम देश के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान की सफलता से प्रेरित है, जिसकी अगुवाई प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने पिछले साल अक्तूबर में की थी। डीएआरपीजी सचिव वी श्रीनिवास ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि सरकार ने 'स्वच्छता' के विशेष अभियान 2.0 गतिविधियों को संस्थागत बनाने और गतिविधियों की मासिक निगरानी के साथ निरंतर आधार पर लंबित मामलों को कम करने का फैसला किया है।

सरकार में लंबित मामलों को कम से कम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पिछले साल 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक 1.01 लाख केंद्र सरकार के कार्यालयों में "विशेष अभियान 2.0" लागू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें