फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्फान प्रभावित बंगाल में एनडीआरएफ की दस और टीमें भेजी जा रहीं

Sat, 23 May 2020 05:45 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
चक्रवात अम्फान ने मचाई तबाही - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दस और टीमें चक्रवात अम्फान से प्रभावित पश्चिम बंगाल में राहत और बचाव अभियान में तेजी के लिए भेजी जा रही हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रधान सचिव (आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा) से लिखित अनुरोध मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बल की अतिरिक्त टीमें भेजी गयी हैं।

एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बाहर स्थित एनडीआरएफ केंद्रों से दस अतिरिक्त टीमों को एकत्र किया गया है और उन्हें जल्द से जल्द रवाना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीमों के शनिवार देर रात तक कोलकाता पहुंच जाने की संभावना है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में चक्रवात प्रभावित छह जिलों में पहले से ही एनडीआरएफ की 26 टीमें तैनात हैं। इन टीमों के वहां भेजे जाने के बाद कुल टीमों की संख्या 36 हो जाएगी।

इस बीच पश्चिम बंगाल में चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। तीन दिन बाद भी सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की विफलता को लेकर लोगों ने कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य के लगभग 1.5 करोड़ लोग चक्रवात के कारण सीधे प्रभावित हुए हैं और 10 लाख से अधिक घर नष्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें