फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 अकबर रोड से कांग्रेस को बेघर करेगी मोदी सरकार, 3 अन्य बंगले भी खाली कराएगी

Fri, 23 Sep 2016 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अकबर रोड मुख्यालय
विज्ञापन
केंद्र सरकार कांग्रेस से 24 अकबर रोड खाली कराने की योजना बना रही है। 24, अकबर रोड कांग्रेस का मुख्यालय है।  मोदी सरकार 24 अकबर रोड के साथ-साथ लुटियन जोन से तीन अन्य बंगले खाली कराने पर विचार रही है। अंग्रेजी अखबार 'इकनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, इन बंगलों के लिए सरकार कांग्रेस से 2013 के मार्केट रेंट पर किराया वसूलेगी।
विज्ञापन


करीब दो साल पहले ही कांग्रेस को लुटियन जोन के तीन बंगले खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया था। यह नोटिस लीज खत्म होने के कारण भेजा गया था।  करीब दो साल पहले मोदी सरकार ने इन बंगलों को खाली करने का नोटिस कांग्रेस को भेजा था क्योंकि लीज खत्म हो गई थी। वरिष्ठ अधिकारी कांग्रेस से बकाया वसूली के लिए नया नोटिस भेजने की योजना भी बना रहे हैं। यह नोटिस शहरी विकास मंत्रालय के तहत आने वाले डायरेक्टॉरेट ऑफ एस्टेट्स द्वारा भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस को यहां दी गई है जमीन

indian national congress - फोटो : Getty Images
 सरकार द्वारा कांग्रेस को पार्टी कार्यालय बनाने के लिए 9-ए राउज एवेन्यू में जमीन आवंटित की गई थी। राजनीतिक दलों को जमीन आवंटन की सरकारी नीति के तहत ऑफिस बनाने के लिए आवंटन के बाद तीन साल का वक्त मिलता है। लिहाजा कांग्रेस को जो चार बंगले लीज पर दिए गए थे, उन्हें उसे जून 2013 में खाली करना था। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा का कहना है, 'पार्टी ऑफिस बनाने के लिए हमने 2018 तक का एक्सटेंशन हासिल किया है। हम उतना रेंट चुका रहे हैं, जितना जरूरी है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें