फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Development: नगर विकास के लिए मंत्रालय को मिले 23 राज्यों से 28 प्रस्ताव, आठ नए शहर तैयार करेगी केंद्र सरकार

Thu, 28 Nov 2024 06:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया कि प्रत्येक प्रस्तावित नए शहर के लिए उपलब्ध राशि 1,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने आगे कहा कि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप एचयूए मंत्रालय मे नए शहरों के विकास के लिए एक विशेषज्ञ समिति (ईसी) का गठन किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को नए शहरों के विकास के लिए 23 राज्यों से 28 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जो फिलहाल जांच के लिए सक्षम प्राधिकारी के पास है। लोकसभा ने इसकी जानकारी दी। फरवरी 2021 में मंत्रालय ने घोषणा की कि शहरी क्षेत्रों के विस्तार की मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार आठ नए शहरों को विकसित करेंगी। इसके लिए सरकार ने 15वें वित्त आयोग का गठन किया, जिसने आठ नए शहरों के विकास के लिए आठ हजार करोड़ लागत की सिफारिश की। 
विज्ञापन


 केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया कि प्रत्येक प्रस्तावित नए शहर के लिए उपलब्ध राशि 1,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने आगे कहा कि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप एचयूए मंत्रालय मे नए शहरों के विकास के लिए एक विशेषज्ञ समिति (ईसी) का गठन किया है। समिति ने पात्रता की शर्तों के अनुसार प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया और सभी सभी राज्यों को 'रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल' वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय को 21 राज्यों से 26 प्रस्ताव प्राप्त हुए। 

पूर्वोत्तर राज्यों से  प्रस्ताव प्राप्त न होने के कारण इन राज्यों से संशोधित प्रस्ताव मांगे गये। फिलहाल 23 राज्यों से कुल 28 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश का एक प्रस्ताव शामिल है। वर्तमान में प्रस्ताव जांच के लिए सक्षम प्राधिकारी के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें