फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग से मुकाबला: केंद्र सरकार ने बनाई सीएफटी सेल, नकली करेंसी को लेकर भी रुख सख्त

Tue, 07 Dec 2021 04:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में आतंकवादियों को मिलने वाली मदद को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत आतंकी वित्त पोषण (टेरर फंडिंग) को रोकने के लिए गृह मंत्रालय और एनआईए में एक-एक सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने आतंकी वित्तपोषण (टेरर फंडिंग) की समस्या से निपटने में समन्वय के लिए गृह मंत्रालय में सीएफटी सेल (आतंकी वित्तपोषण से मुकाबले के लिए प्रकोष्ठ) का गठन किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इसके साथ ही आतंकी वित्तपोषण और नकली करेंसी के मामलों की जांच के लिए एक टेरर फंडिंग एंड फेक करेंसी सेल भी बनाई गई है। 

विज्ञापन


उधर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों में आतंकी वित्त पोषण के कितने मामलों को जांच के लिए एनआईए को सौंपे हैं। उन्होंने बताया कि साल 2018 में एनआईए को ऐसे 18 मामले सौंपे गए। वहीं साल 2019 में ऐसे मामलों की संख्या 14 रही। इसके बाद एजेंसी को 2020 में 23 मामले दिए गए और नवंबर 2021 तक नौ मामले दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें