फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: खसरे के निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुंबई में भेजी टीम, 90 से ज्यादा लोग हैं चपेट में

Wed, 09 Nov 2022 11:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई में खसरे के कारण हालत खराब हैं। मुंबई में बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल अभी तक शहर में खसरे से तीन बच्चों की मौत होने की जानकारी है। इसके अलावा 90 अन्य लोगों को इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन
खसरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में खसरे का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बढ़ते खसरे के मामलों का जायजा लेने के लिए मुंबई में एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक टीम भेजी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की यह टीम खसरे के इलाज के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को अपनाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद करेगी। साथ ही यह टीम खसरे पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए उपायों को संचालन की सुविधा देगी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भेजी गई तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी),लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी), और क्षेत्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कार्यालय, पुणे, महाराष्ट्र के विशेषज्ञ शामिल हैं। इस टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के उप निदेशक डॉ अनुभव श्रीवास्तव कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मुंबई में खसरे के कारण हालत खराब हैं। मुंबई में बीएमसी के एक अधिकारी ने खसरे के कारण होने वाली मौतों और बीमार लोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल अभी तक शहर में खसरे से तीन बच्चों की मौत होने की जानकारी है। इसके अलावा 90 अन्य लोगों को इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी मंगला गोमारे ने कहा कि जनवरी से वार्ड एफ-नॉर्थ, एच-ईस्ट, एल, एम-ईस्ट और पी-साउथ में खसरे के मामले पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें