फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 हजार अमेरिकी रायफल समेत 2290 करोड़ रुपये की हथियार खरीद को केंद्र ने दी मंजूरी

Mon, 28 Sep 2020 08:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत अपनी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को 2290 करोड़ रुपये कीमत के एक और हथियार अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। इसमें अमेरिका से 72 हजार और असॉल्ट राइफलों की खरीद भी शामिल है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने अमेरिकी फर्म एसआईजी सौर (SiG Sauer) से 780 करोड़ रुपये की असॉल्ट राइफलों की खरीद के सौदे को अंतिम रूप दिया। 


बता दें कि पिछले साल फरवरी में हुई फास्ट ट्रैक खरीद के तहत भारतीय सेना को पहले ही 72,400 एसआईजी राइफल दी जा चुकी हैं। 7.62x51 मिमी कैलिबर वाली इन रायफल की प्रभावी मारक क्षमता 500 मीटर की है।
विज्ञापन


इसके साथ ही रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सोमवार को 970 करोड़ रुपये के स्वदेशी स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड हथियारों और 540 करोड़ रुपये की लागत वाले एचएफ ट्रांस-रिसीवर सेट्स की खरीद को भी मंजूरी दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें