फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल विस्टा परियोजना: केंद्र ने कहा- राष्ट्रीय अभिलेखागार की इमारत है धरोहर, इसलिए नहीं तोड़ी जाएगी

Tue, 01 Jun 2021 03:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कहा कि सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत राष्ट्रीय अभिलेखागार की इमारत तोड़ी नहीं जाएगी क्योंकि यह इमारत धरोहर है। हालांकि इसे नॉर्थ या साउथ ब्लॉक में स्थानांतरित किया जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय परियोजना के तहत कोई भी धरोहर इमारत नहीं तोड़ी जाएगी।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय अभिलेखागार की मुख्य इमारत को छेड़ा नहीं जाएगा मगर आस-पास की संलग्न इमारतों को गिराया जाएगा और नई इमारत बनाई जाएगी। राष्ट्रीय अभिलेखागार में 45 लाख फाइलें, 25000 दुर्लभ पांडुलिपियां, 1 लाख से अधिक नक्शे और 1.3 लाख मुगल कालीन दस्तावेज हैं।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रीय अभिलेखागार को स्थानांतरित करने की योजना पर काम चल रहा है। लेकिन इसमें अभी देरी है। पहले दस इमारत तैयार होंगे जिलमें मंत्रालयों को स्थानांतरित किया जाएगा। उसके बाद अभिलेखागार के अंदरूनी साज-सज्जा पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) को को भी स्थानांतरित करने की योजना है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार यहां न्यूयॉर्क और सिडनी जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं का अभाव है और मौजूदा इमारत में स्थान का अभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें