फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रीय दल ने चक्रवात प्रभावित नागपट्टिनम जिले का निरीक्षण प्रारंभ किया

Mon, 26 Nov 2018 04:56 PM IST
भाषा, नागपट्टिनम
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु में भीषण चक्रवात गज से हुए नुकसान के आकलन के लिए गठित केन्द्रीय दल ने, नागपट्टिनम जिले में इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का सोमवार को दौरा किया। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव डेनियल ई रिचर्ड की अगुवाई वाले दल ने चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित वेट्टाईकारानिरूप्पू गांव से निरीक्षण शुरू किया।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने नागपट्टिनम कलेक्ट्रेट में जिला आयुक्त सी सुरेश कुमार, वरिष्ठ अधिकारियों और तमिलनाडु के मंत्रियों के साथ बैठक की। यहां उन्हें आयुक्त ने वीडियो प्रस्तुति के जरिए नुकसान के बारे में जानकारी दी।

इस दल ने चक्रवात से वेट्टाईकारानिरूप्पू गांव में गज की वजह से पूरी तरह नष्ट हो चुके तमिलनाडु बिजली बोर्ड के सब स्टेशन का भी निरीक्षण किया। दल के सदस्यों ने थेरक्कुपोइगेनल्लूर में लोगों से बातचीत की। इस दल के शाम तक कराईकल जिले में पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें