फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य रेलवे ने टाटा स्टील के लिए बनाया लोकोमोटिव, आत्मनिर्भर भारत के तहत लगाए घरेलू कंपनियों के पुर्जे

Wed, 21 Oct 2020 12:53 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया इंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य रेलवे के परेल लोको वर्कशॉप ने टाटा स्टील प्लांट, जमशेदपुर के लिए ब्राडगेज डीजल लोकोमोटिव का निर्माण किया है। यह लोको लुक और परफॉर्मेंस के मामले में नए लोको जैसा ही अच्छा है। यह कार्य एक नए लोको की आधी लागत पर पूरा किया गया है, इस प्रकार परेल वर्कशॉप निजी क्षेत्र के लिए भी एक प्रभावी विकल्प प्रदान किया है। इससे उत्साहित होकर मेसर्स टाटा स्टील प्लांट, जमशेदपुर ने दो और लोकोमोटिव्स के पुनर्वास और नवीनीकरण के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मध्य रेल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एके सिंह ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत मिशन के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में, इस लोको में उपयोग किए जाने वाले सभी पुर्जों को घरेलू कंपनियों से लिया गया था। परेल कारखाना निजी क्षेत्र के उद्यमों के लिए व्यवहार्य और लागत प्रभावी रखरखाव समाधान प्रदान करने और भारतीय रेलवे के लिए गैर-किराया राजस्व उत्पन्न करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


उन्होंने बताया जिस परेल वर्कशॉप में टाटा स्टील के लिए लोको का निर्माण किया गया है। परेल वर्कशॉप विभिन्न प्रकार के ब्रॉड गेज के साथ-साथ नैरो गेज रोलिंग स्टॉक के निर्माण और मरम्मत के क्षेत्र में भारतीय रेलवे की प्रमुख कारखानों में से एक है। इसे लोकोमोटिव के निर्माण में विविधता लाने के लिए भारतीय रेलवे में पहला मरम्मत कारखाना होने का गौरव प्राप्त है।
विज्ञापन


अब तक 217 लोकोमोटिव का निर्माण
मध्य रेलवे के परेल वर्कशॉप ने अब तक 217 ब्राडगेज डीजल इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण किया है, जिसमें 142 डब्ल्यूडीएस 6 (1350 एचपी) लोकोमोटिव शामिल हैं। परेल में निर्मित 142 डब्लू डीएस 6 (1350 एचपी) लोकोमोटिव में से 111 लोको स्टील, बिजली, बंदरगाह और रसद आदि के क्षेत्र में गैर रेलवे ग्राहकों के लिए थे।

इस लोकोमोटिव में तकनीकी रूप से हैं उन्नत विशेषताएं 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें