फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: भीड़ कम करने के लिए मध्य रेलवे का फैसला, 10 से 50 रुपये हुआ प्लेटफॉर्म टिकट

Tue, 02 Mar 2021 03:29 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य रेलवे ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ से बचने के लिए मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ा दी गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा पास के ठाणे, कल्याण, पनवेल और भिवंडी में अब प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये के बजाय 50 रुपये में मिलेगा।

अधिकारी ने बताया कि नई दर 24 फरवरी से प्रभाव में आ गयी और यह इस साल 15 जून तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने कहा, 'गर्मियों में यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ से बचने के लिए यह कदम उठाने का फैसला किया गया है।'
विज्ञापन


फरवरी के दूसरे सप्ताह से मुंबई में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। शहर में कोविड-19 के अब तक 3.25 लाख से अधिक मामले आये हैं और संक्रमण से 11,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें