फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने गार्डों को पीटा, मंत्री के माफी मांगने पर वापस ली तहरीर

Sat, 20 Aug 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इंदिरापुरम
विज्ञापन
अहिंसा खंड स्थित आशियाना ग्रीन सोसाइटी के सीसीटीवी में कैद मारपीट
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक सुरक्षाकर्मी ने बृहस्पतिवार शाम अहिंसा खंड-2 स्थित आशियाना ग्रीन सोसायटी के सुरक्षा गार्डों के साथ जमकर मारपीट की। सोसायटी के गार्डों का कुसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने मंत्री की गाड़ी को सोसायटी की सुरक्षा के लिहाज से रोककर पूछताछ करनी चाही। इस पर गुस्साए सुरक्षाकर्मी ने गार्डों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सोसायटी के आरडब्ल्यूए सचिव ने इस मामले में मंत्री के सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि मंत्री को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने इस संदर्भ में माफी मांगी, जिस पर दोपहर बाद आरडब्ल्यूए ने शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे पांच कारों के काफिले के साथ आशियाना ग्रीन सोसायटी में अपनी बहन से राखी बंधवाने आए थे। किसी भी वीआईपी मूवमेंट की जानकारी नहीं होने के चलते सोसायटी के गार्डों ने उनके काफिले को सोसायटी के गेट पर रोक दिया। इस दौरान मंत्री के सुरक्षाकर्मी उतरे और गार्डों को मंत्री के होने की जानकारी दी।

 गार्डों ने फ्लैट नंबर पूछकर फ्लैट मालिक से इंटरकॉम के जरिए उनको भेजने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर मंत्री की गाड़ी को तुरंत फ्लैट में रवाना कर दिया गया। इसके बाद महेश शर्मा के सुरक्षाकर्मी वहीं रुक गए और गार्डों को धमकाने लगे। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने सुरक्षा सुपरवाइजर अजय यादव को पीटना शुरू कर दिया। कुछ अन्य गार्डों ने सुरक्षाकर्मी को रोकना चाहा तो उसने उनकी भी पिटाई कर दी। डर के चलते सोसायटी के कुछ गार्ड मौके से भाग खड़े हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दर्ज कराई थी तहरीर

अहिंसा खंड स्थित आशियाना ग्रीन सोसाइटी के सुपरवाइजर अजय यादव और गार्ड जिनको केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के गार्डों ने पीटा था
घटना के बाद सुपरवाइजर अजय यादव ने मामले की जानकारी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को दी। आरडब्ल्यूए सचिव पंकज कुमार ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो मंत्री के सुरक्षाकर्मियों की गुंडई साफ नजर आई। आरडब्ल्यूए सचिव ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

 पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि मामले की जानकारी जब केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा को हुई तो उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी को हटा दिया। साथ ही पुलिस से उनके खिलाफ जांच को भी कहा है। ऐसे में उन्होंने तहरीर वापस ले ली है।

सीओ अतुल यादव ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। हालांकि तहरीर वापस ले ली गई है मगर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद सुरक्षाकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें