भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बेशक राजनीति में साफ और बेदाग चेहरों की वकालत करने का दावा करती हो लेकिन असलियत में वह खुद भी ऐसे लोगों को बढ़ावा देने में पीछे नहीं है।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार ने तमाम राजनीतिक दलों की शान बढ़ा रहे बाहुबलियों की सुरक्षा में बढोत्तरी कर दी है। इनमें सबसे प्रमुख नाम कुछ दिन पूर्व ही बसपा छोड़कर भाजपा में आए बाहुबली और पूर्वांचल का बड़ा नाम रहे ब्रजेश पाठक का है। जिनकी वाई श्रेणी से सुरक्षा बढ़ाते हुए जेड़ श्रेणी कर दिया गया है।
हालांकि केंद्र की ओर से किन किन बाहुबलियों की सुरक्षा में बढोत्तरी की गई है इसकी विस्तृत जानकारी तो नहीं मिल सकी है लेकिन ब्रजेश पाठक का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।