फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए 4 लाख से अधिक पीपीई किट और 4.29 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट्स

Sat, 18 Apr 2020 07:19 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PPE KIT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूरी दुनिया इस वक्त वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस से परेशान है। चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस ने दुनिया के 200 से अधिक देशों को अपने चपेट में लिया है। यही वजह है कि हर तरफ लॉकडाउन की स्थिति है, ऐसे में सुरक्षा उपकरणों खासकर पीपीई किट्स और दवाइयों की खोज के साथ निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है और इनकी मांग भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


इसी बीच भारत सरकार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसने देश के अलग-अलग राज्यों में जरुरी सुरक्षा उपकरण, मास्क और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट्स की सप्लाई की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि देश के विभिन्न राज्यों को 4 लाख से अधिक पीपीई किट्स और 4.29 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट्स दिए गए हैं।



इसके अलावा सरकार ने 25,82,178 एन-95 मास्क की आपूर्ति की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक जल्दी ही सिंगापुर से भी दो लाख पीपीई किट भारत आने वाली है। बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया में स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना के दौरान ड्यूटी में लगे लोगों के लिए पीपीई किट बहुत जरुरी हो गई है, वहीं मलेरिया में इस्तेमाल होने वाली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाओं को इसके रोकथाम में अहम हथियार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें