उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के मद्देनजर वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थलों को विकसित करने का विचार कर रही है।पर्यटन मंत्रालय उत्तर प्रदेश में 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी से जुड़े स्थानों को विकसित करने की योजना बना रहा है। मंत्रालय 20 से अधिक ऐसे स्थानों की एक सूची भी बना रहा है।
इसके साथ ही मंत्रालय इन स्थलों के विकास के लिए फंड भी जारी करेगा। यह निर्णय प्रधानमंत्री के उस बयान के कारण लिया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि लंबे संघर्ष के बाद देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत विकसित की जाने वाली जगहों में नाना साहब से जुड़े कानपुर के बिथूर कस्बे को भी शामिल किया जाएगा।
दरअसल में भाजपा सरकार देश के लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरना चाहती है जिससे कि उसे आगामी यूपी विधानसभा में चुनावी लाभ हो। इसके साथ ही सरकार द्वारा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूपी चुनाव में सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की उपलब्धि को भी गिनाने का प्रयास किया जाएगा।