फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hormuz Strikes: होर्मुज में भारतीय नागरिक की मौत पर केंद्र सरकार का एक्शन, ईरानी अधिकारियों को किया तलब

Tue, 14 Jul 2026 11:53 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ओमान तट पर व्यापारिक जहाजों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने ईरानी राजनयिकों को तलब किया। अभी ईरानी राजनयिकों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। 
विज्ञापन
भारतीय नागरिक की मौत पर केंद्र सरकार सख्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्रालय ने ओमान के तट पर व्यापारिक जहाजों पर हाल ही में हुए हमलों को लेकर ईरानी राजनयिकों (जिनमें डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मोहम्मद जवाद होसैनी भी शामिल हैं) को तलब किया है। इस हमले में भारतीय नाविक की हत्या हुई है। 

विज्ञापन

 



ईरानी दूतावास से मांगा जवाब
यह राजनयिक कदम ओमान के समुद्री क्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे संयुक्त अरब अमीरात के ध्वज वाले दो टैंकरों पर हुए हमले के बाद उठाया गया है। इसमें एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई। वहीं, भारतीय नागरिकों सहित कई अन्य घायल हो गए। भारत ने ईरानी दूतावास से स्पष्टीकरण मांगा और हमले पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन



खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा परिवहन के प्रमुख मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों के आवागमन पर मंडराते खतरों के बीच यह तलब जारी की गई है। बै

ईरान के हमलों यूएई ने क्या कहा?
यूएई ने ईरान के इन हमलों की कड़ी निंदा की। इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन करार दिया है। इसके साथ ही इस तरह के हमलों को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। यूएई ने कहा, 'हमारे पास इस तनाव को बढ़ाने वाली कार्रवाई का जवाब देने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन


 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें