फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हिंसा: केंद्र ने बंगाल सरकार को हिंसा पर रिपोर्ट देने का रिमाइंडर भेजा

Thu, 06 May 2021 02:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • कहा- रिपोर्ट नहीं भेजने को गंभीरता से लिया जाएगा
विज्ञापन
गृह मंत्रालय, भारत सरकार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए रिमाइंडर भेजा है। गृह मंत्रालय ने चेताया है कि रिपोर्ट नहीं भेजने को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही कहा कि बिना देर किए हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन


मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को गृह मंत्रालय ने 3 मई को राज्य के मुख्य सचिव को भेजे पत्र की याद दिलाते हुए राज्य सरकार को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। बंगाल सरकार से अब तक कोई रिपोर्ट नहीं भेजी गई है।

ताजा सूचना के मुताबिक राज्य में हिंसा की घटना जारी है और इसका मतलब यह है कि राज्य सरकार द्वारा इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा में कम से कम छह लोग मारे गए हैं। वहीं भाजपा ने दावा किया है कि चुनाव बाद उसके 14 कार्यकर्ता मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें